कांगड़ा/शाहपुर: उपमंडलाधिकारी शाहपुर के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह क्रैच कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों के लिए 22 जुलाई 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत कार्यालय में निर्धारित साक्षात्कार खराब मौसम एवं वर्षा के कारण स्थगित कर दिए गए हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत निर्मला देवी ने बताया कि साक्षात्कार की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी तथा सभी अभ्यर्थियों को इसकी सूचना उनके संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाएगी।













