सुंदरनगर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में 21 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाला विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव भारी वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दिया गया है।
संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि उपायुक्त, मंडी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार भारी वर्षा के मद्देनजर 20 एवं 21 जुलाई 2026 को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के दृष्टिगत टीवीएस मोटर कंपनी, नालागढ़ तथा जग ट्रेडिंग कंपनी, पुंघ (सुंदरनगर) द्वारा आयोजित प्रस्तावित कैंपस प्लेसमेंट फिलहाल स्थगित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट की नई तिथि तथा अन्य आवश्यक जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।
संस्थान प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे नई तिथि की घोषणा तक आगामी सूचना की प्रतीक्षा करें तथा किसी भी जानकारी के लिए संस्थान के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।