पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

हमीरपुर : नादौन में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला दलाल व होटल मालिक गिरफ्तार

हिमाचल: प्रदेश के हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने नादौन के एक निजी होटल से देह व्यापार में संलिप्त महिला और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की दबिश में सरगना, उसका कार चालक, तीन अन्य महिलाएं तथा होटल मालिक को पकड़ा गया है। पकड़ी गई महिलाएं चंडीगढ़, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वहीं मुख्य सरगना कांगड़ा के ज्वालामुखी क्षेत्र की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक दलाल महिला कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी। महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था।

मंगलवार देर शाम पुलिस ने जाल बिछाकर दो कर्मियों को ग्राहक बनाकर मुख्य सरगना के पास दोनों कर्मियों ने जब महिला को पैसे दिए, इसी दौरान विशेष दस्ते ने मौके पर ही तीन अन्य महिलाओं को पकड़ कर सरगना के कार चालक को भी हिरासत में ले लिया। वहीं, होटल के मालिक के साथ हुए कुछ लेनदेन को लेकर उसे भी हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि नादौन शहर सहित आसपास के कुछ गांव में किराये के मकान लेकर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों को ठहराया गया था। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed