बिलासपुर : बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। यह घटना बिलासपुर कोर्ट के पास हुई। अज्ञात लोगों ने सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर गोली चला दी जिससे सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिलासपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। आरोपी को करीब डेढ़ माह पहले ही मारपीट मामले में जमानत मिली थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पटियाल पर गोली चलाई। बताया जा रहा है कि आरोपी गोली चलाने के बाद कोर्ट की तरफ भागे। डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और एक भाग गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।