ताज़ा समाचार

सैन्य पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी सुंदरनगर की राधिका सेन

सुंदरनगर /मांण्डी:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की बेटी मेजर राधिका सेन को यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है। वीरवार को कांगो में मेजर राधिका सेन को संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस के मौके पर यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

बता दें कि मेजर सेन भारतीय त्वरित तैनाती बटालियन की कमांडर के तौर पर मार्च, 2023 से अप्रैल, 2024 तक कांगो गणराज्य के पूर्व में तैनात थीं। राधिका का जन्म 1993 में हुआ था और वह आठ साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुई थीं। मेजर सुमन गवानी के बाद 2023 यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड पाने वाली वह दूसरी भारतीय शांति रक्षक हैं। नगर परिषद सुंदरनगर के भड़ोह वार्ड निवासी राधिका सेन के पिता ओंकार सेन राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर और माता निर्मल सेन चौहारवैली के कथोग स्कूल से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed