हिमाचल: धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा 2 अप्रैल से शुरू

धर्मशाला : धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ानें 2 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। इससे चंडीगढ़ और धर्मशाला के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। विमानन कंपनी इंडिगो अपनी इस उड़ान को 2 अप्रैल से शुरू करेगी। इंडिगो की ओर से शुरू होने वाली यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को होगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंडिगो का विमान दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगा और धर्मशाला में 1:50 बजे लैंड होगा।

वहीं, धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान 2:10 बजे से टेकऑफ होगी और चंडीगढ़ में 3:15 बजे लैंड होगी। 2 अप्रैल से विमानन कंपनी इंडिगो धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर अपनी सेवाएं शुरू कर रही है। सप्ताह में तीन दिन ये उड़ानें मंगलवार, बुधवार और शनिवार को होंगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed