राजेंद्र राणा ने प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात..

प्रो. धूमल बोले-गिले शिकवे चलते रहते हैं; रूठों का मनाने का होगा प्रयास

शिमला: भाजपा में शामिल हो चुके कांग्रेस के बागी राजेंद्र राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की है। राजेंद्र राणा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। राजेंद्र राणा को प्रेम कुमार धूमल का शिष्य माना जाता है। गुरु शिष्य की ये जोड़ी सियासी मोर्चे पर अलग-अलग हुई और राजेंद्र राणा निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 में उन्होंने अपने गुरु को ही मात दे दी और अब एक बार फिर वो फिर से गुरु की पार्टी में लौट आए हैं।

प्रो. धूमल बोले रूठों को मनाएंगे, लोकतंत्र में परिवार बढ़ने पर बढ़ती है शक्त , गिले शिकवे चलते रहते हैं। रूठों का मनाने का प्रयास होगा। प्रत्याशी भी रूठों को मनाएंगे और संगठन भी प्रयास करेगा। भाजपा को जिताकर कमल खिलाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर पहुंचे भाजपा प्रत्याशियों से भेंट करने के बाद पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि जहां पर भी कोई कमल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगा उसकी जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed