जयराम बोले- 4 जून को एक नहीं बनेगी दो सरकारें…

मण्डी: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने गृह क्षेत्र सिराज के थुनाग में भाजपा त्रिदेव सम्मेलन  में शामिल हुए। इस दौरान जयराम ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार से न जनता खुश है न ही कांग्रेस का कोई नेता। नौबत यह है कि कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष भी कह रही हैं कि चुनाव के दौरान जनता के बीच जाएं कैसे, विकास कार्य हुए ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी सरकार बचाने के लिए जितना मर्जी जोर लगा लें, लेकिन ये झूठी सरकार टिकने वाली नहीं है। आज वक्त आ गया है ऐसी सरकार को जवाब देने का। उन्होंने कहा, “हिमाचल की जनता आने वाले चार जून को एक नहीं दो सरकार चुनने जा रही है। ये मात्र लोकसभा नहीं हिमाचल में नई सरकार चुनने का भी अवसर है। जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जनता 14 महीनों की सरकार को चलता कर नई सरकार चुनेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जितना मर्जी जोर अपनी सरकार बचाने के लिए लगा लें, लेकिन ये झूठी सरकार टिकने वाली नहीं है। क्योंकि आज से ठीक एक माह पहले ही ये कांग्रेस सरकार अपना बहुमत खो चुकी है।

जयराम ठाकुर ने कहा  राज्यसभा चुनाव के बाद आज मुख्यमंत्री सुक्खू के कारण ही ये परिस्थितियां प्रदेश में बनी है, क्योंकि उनके कामकाज के तौर तरीकों से न उनके अपने विधायक खुश हैं और न कांग्रेस संगठन। कांग्रेस के लोग ही उनके काम पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में भाजपा को दोष देना कांग्रेसी नेता बंद करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed