मनाली: कालू नाला में हिमस्खलन में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव 24 घंटे बाद मिला

कुल्लू: मनाली के तहत जगतसुख के कालू नाला में हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव बरामद हो गया है। लगभग 24 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव को कब्जे में लिया। करीब दो घंटे पैदल चलकर कंधों पर उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को जगतसुख के कालू नाले में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। तीन को हल्की चोटें आई थीं, जबकि जेसीबी को चलाने वाला ऑपरेटर बर्फ में दब गया था। बर्फ में दबे व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार पुत्र देश राज निवासी मोरछ डाकघर बोह तहसील द्रीणी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed