मण्डी: छोटा पड्डल में 7 अगस्त को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट
मण्डी: छोटा पड्डल में 7 अगस्त को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट
मण्डी: वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम), सदर मण्डी चंद्र प्रकाश ने आज यहां बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट 07 अगस्त, 2026 को मण्डी में बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल) सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट के लिये प्रतिभागी अपने फार्म पूर्ण रूप से भरकर फाइल सहित लायें। बिना फाइल व अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट के लिये अभ्यर्थीParivahan.gov.inके माध्यम से स्लॉट बुक कर सकते हैं।