सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा – अभय दुबे

शिमला: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने आज कांग्रेस मुख्यालय शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा है कि सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा है। कांग्रेस पार्टी ने इसके विरोध में 1 फरवरी से देश व्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। ये 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान जनता को न्याय पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही सैन्य परिवार से संबंध रखने वाले लोगों, युवाओं को जागरूक किया जाएगा। दुबे ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी देशभर में 30 लाख परिवारों तक पहुंचेगी। अभियान का दूसरा चरण मार्च से 10 मार्च तक चलेगा। सभी ब्लॉक, शहर, जिला मुख्यालय और राज्य स्तर पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। तीसरा चरण न्याय यात्रा (पदयात्रा) का रहेगा। यह 17 से 20 मार्च तक होगी। इसमें 50 किलोमीटर की पदयात्रा न्याय योद्धाओं के नेतृत्व में निकाली जाएगी। 

आईसीसी प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि सैनिकों की शहादत पर वोट मांगने वाले पीएम मोदी की केंद्र सरकार सैनिकों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। अग्निपथ योजना सेना के जवानों के साथ अन्याय है जिसके खिलाफ़ 31 जनवरी को राहुल गांधी ने जय जवान अभियान की शुरूआत की है। मुहिम के जरिए सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को बहाल करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा अग्निपथ स्कीम के चलते साल 2019 से 22 के बीच भर्ती देने वाले डेढ़ लाख युवाओं को पुनः रोजगार देना शामिल है, जिन्हें अग्निपथ योजना थोपने के कारण नौकरी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को बंद कर देगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed