राजीव गांधी की 75वीं जयंति पर कांग्रेस निकालेगी 'भारत जोड़ो तिरंगा' मार्च

हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनावों के लिए किए संसदीय प्रभारी नियुक्त 

शिमला: प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन व चुनावी प्रबंधन के लिये प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव प्रशासन सन्दीप बत्रा ने बताया है कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए संतराम धीमान, मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिये सुशील ठाकुर,हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए इंजीनियर एम.एल.कौंडल व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिये राजेश शर्मा को प्रभार सौंपा गया है।
बत्रा ने बताया है कि इन संसदीय क्षेत्रों में नियुक्त प्रभारी आगामी लोकसभा चुनावों में संगठन की गतिविधियों व चुनावी प्रबंधन के संदर्भ में जिला व ब्लॉक प्रभारियों एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों व प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बना कर चुनावी गतिविधियों में सहयोग करेंगे।
उनकी यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई  है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed