मण्डी: धर्मपुर में जिला परिषद के तीन वार्डों के लिए दूसरे दिन कोई नामांकन दर्ज नहीं

मण्डी: धर्मपुर क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर 32, 34 और 35 के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने दी।

उन्होंने बताया कि 11 मई को भी प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की प्रक्रिया 14 एवं 15 मई को संपन्न होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed