सुंदरनगर: पंचायत चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के समक्ष 1 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा के समक्ष 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि जिला परिषद मंडी के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र 21-खिलड़ा से अमरू राम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं पंचायत समिति सुंदरनगर के अंतर्गत ग्राम सभा 1-पौड़ा कोठी से कर्मचंद, 2-मलोह से भूप सिंह, 3-सलापड़ कॉलोनी से बाबूराम, 5-धवाल से कल्पना, 8-जड़ोल से संसार चंद, 9-बरोटी से पदमा देवी और प्रमिना, 11-टिहरी से पांपली देवी, 16-खिलड़ा से माया देवी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि उम्मीदवार 11 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी।