राज्य का राजा ही पापियों को संरक्षण देने लगे तो राज्य का नाश निश्चित है : बिंदल

पैड शूटर का दाग बिलासपुर से कभी धूल नहीं पाएगा : अनुराग

बिलासपुर:  भाजपा ने बिलासपुर गोलीकांड को लेकर एक महा घटने का आयोजन किया, यह धरना प्रदेश स्तरीय रहा जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, जेआर कटवाल, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान उपस्थित रहे।

राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा यह सरकार माफिया, हत्यारों, और नशा बेचने वालों को संरक्षण देने वाली सरकार है। प्रदेश में चंबा से लेकर सिरमौर तक सभी जिलों में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई है, चंबा में दलित युवक की हत्या, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, नालागढ़ में अभी तक 300 से ज्यादा हत्याओं के और 2000 से अधिक ड्रग्स के मामले सामने आए हैं पर मित्रो वाली सुक्खू सरकार के कान पर जू नहीं रेंगी।
डीसी, एसपी, न्यायालय के सामने गोलियां चलती है जिससे जनता असुरक्षित महसूस करती है इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है, जब राज्य का राजा ही पापियों को संरक्षण देने लगे तो राज्य का नाश निश्चित है। बिलासपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी बंबर ठाकुर और उनका बेटा हमारी सभा के बाहर कांग्रेस के बड़े-बड़े झंडा उठाकर मार्च निकाल रहे हैं यह कितनी बड़ी विडंबना है। कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर तो एक मोहर है, राजा तो शिमला के ओक ओवर में बैठा है, उन्होंने कहा की बंबर ठाकुर का जेल जाना तय है पर उनके ऊपर हाथ रखने वाले को विदा करना जरूरी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने धन बल का प्रयोग किया पर जीत नहीं पाई, बिलासपुर गोलीकांड में पैड शूटर का दाग बिलासपुर से कभी धूल नहीं पाएगा। जानकर हैरान होंगे कि हमारे बिलासपुर के विधायक ने प्रशासन को इस घटना की सूचना पहले ही दे दी थी, पर प्रशासन ने कुछ नहीं किया। इस घटनाक्रम में प्रशासन की मिलीभगत साफ दिखती है, यह सरकार माफिया राज और गुंडाराज की सरकार है। उन्होंने कहा की कांग्रेस का वर्क कल्चर ऐसा ही हो गया है की जिसके ऊपर जितने ज्यादा केस दर्ज है उनको उतनी बड़ी टिकट दी जाएगी, नालागढ़ में तो ऐसा ही हुआ है। यह सरकार मित्रों और पत्नी की सरकार बनकर रह गई है, हमें समझ नहीं आता कि किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उस पर कार्यवाही नहीं होती क्या संरक्षण के बदले सरकार को कुछ मिलता है ?

सम्बंधित समाचार

Comments are closed