हिमाचल : किन्नौर के अमित नेगी ने अन्नपूर्णा एवरेस्ट को किया फतह

 हिमाचल:  प्रदेश के सिविलियन पर्वतारोही अमित नेगी ने 16 अप्रैल को अन्नपूर्णा 1 (8091 मी) पर विजय प्राप्त की है। विश्व के सबसे घातक पर्वत अन्नपूर्णा को सफलतापूर्वक फतह करने के बाद अमित नेगी ऐसा करने वाले, हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला के, पहले यंग सिविलियन बने हैं।

इससे पहले अमित नेगी 2021 में एवरेस्ट ( 8848.86m) और 2022 में कंचनजंगा (8,586 m) पर भी तिरंगा फहरा चुके हैं। उनके द्वारा इन सफलताओं से किन्नौरी टोपी (किन्नौर के ताज) के साथ हिमाचल का भी मान सम्मान बढ़ा है।
इस कामयाबी से वह 2023 शिखर सम्मेलन सीजन जीतने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने हैं।
अन्नपूर्णा पर्वत की चढ़ाई में सफलता हासिल करने के बाद आने वाले कुछ दिनों में एवरेस्टर अमित नेगी अगले अभियान पर जा रहे हैं।
विश्व की दसवीं सबसे ऊंची चोटी अन्नपूर्णा को विश्व की सबसे खतरनाक चोटी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस पर्वत की चढ़ाई करने वाले सौ लोगों में औसतन 30 लोगों की जान जाती है . वहीं दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई में मौत का आंकड़ा 13 फीसदी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed