मण्डी: सरकाघाट में जिला परिषद के चार वार्डों के लिए दूसरे दिन दो उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

मण्डी: जिला परिषद के वार्ड नंबर 27, 28, 29 और 33 के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने दी।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 27 कोट से कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। वार्ड नंबर 28 भांबला से मीरा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि वार्ड नंबर 29 थौना से लक्ष्मी ठाकुर ने नामांकन भरा। वहीं, वार्ड नंबर 33 नवाही से भी कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि 11 मई को भी प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की प्रक्रिया 14 और 15 मई को पूरी होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed