जानिए मण्डी के किन- किन क्षेत्रों में कितने नामांकन पत्र हुए दाखिल..

जोगिन्द्रनगर में चार नामांकन हुए दाखिल

जोगिन्द्रनगर: उपमंडल जोगिन्द्रनगर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 1-भड़याड़ा, 3-नेरघरवासड़ा और 36-लांगणा के लिए दूसरे दिन चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्द्रनगर मनीष चौधरी ने बताया कि वार्ड 1-भड़याड़ा से अजय कुमार, बलवीर सिंह और शेष राम ने तथा वार्ड 36-लांगणा से रीमा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 3-नेरघरवासड़ा से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

पधर में तीन नामांकन दाखिल

पधर, 8 मई। उपमंडल पधर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह और 5-कुफरी के लिए दूसरे दिन तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड 4-डलाह से अनिता तथा वार्ड 5-कुफरी से शिवानी ठाकुर और सीमा देवी ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 2-बथेरी से कोई नामांकन नहीं हुआ।

बालीचौकी में नौ नामांकन दाखिल

बालीचौकी, 8 मई। उपमंडल बालीचौकी के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 6-नगवाईं और 9-थाची के लिए दूसरे दिन नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी बालीचौकी विचित्र सिंह ने बताया कि वार्ड 6-नगवाईं से रामदेई, तमन्ना, विद्या देवी, कमला देवी, नर्वदा देवी, हिमानी चौहान और ओमी देवी ने नामांकन दाखिल किए। वहीं वार्ड 9-थाची से हिमानी चौहान और ओमी देवी ने नामांकन पत्र जमा किए।

मण्डी सदर में तीन नामांकन

मंडी, 8 मई। उपमंडल मंडी सदर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए दूसरे दिन तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेन्द्र कुमार और गिरीश ठाकुर ने तथा वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 8-कटौला और 31-कोटली से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

गोहर में तीन नामांकन दाखिल

गोहर, 8 मई। उपमंडल गोहर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण के लिए दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोहर देवी राम ने बताया कि वार्ड 10-बासा से बिमला देवी तथा वार्ड 14-नौण से नरोत्तम सिंह और चिंत राम ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 11-मझोठी से कोई नामांकन नहीं हुआ।

थुनाग में आठ नामांकन दाखिल

थुनाग, 8 मई। उपमंडल थुनाग के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 12-रोड़ और 13-ब्रयोगी के लिए दूसरे दिन आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि वार्ड 12-रोड़ से धनेश्वर सिंह और चन्द्रमणी ने नामांकन भरे। वहीं वार्ड 13-ब्रयोगी से नरेन्द्र कुमार, डिंपल शर्मा (दो सेट), धनदेव, पपलेश सिंह और परस राम ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

करसोग में केवल एक नामांकन

करसोग, 8 मई। उपमंडल करसोग के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन और 18-सांवीधार के लिए दूसरे दिन केवल एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। सहायक रिटर्निंग अधिकारी करसोग गौरव महाजन ने बताया कि वार्ड 15-चुराग से डुलू देवी ने नामांकन दाखिल किया, जबकि अन्य तीन वार्डों से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

सुन्दरनगर में एक नामांकन दाखिल

सुन्दरनगर, 8 मई। उपमंडल सुन्दरनगर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 19-डैहर, 20-सलापड़, 21-खिलड़ा और 22-महादेव के लिए दूसरे दिन केवल एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुन्दरनगर अमर सिंह ने बताया कि वार्ड 21-खिलड़ा से अमरू राम ने नामांकन पत्र जमा किया।

बल्ह में 10 नामांकन दाखिल

बल्ह, 8 मई। उपमंडल बल्ह के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 22-महोदव, 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल और 26-लोअर रिवालसर के लिए दूसरे दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड 22-महोदव से यशोदा देवी, वार्ड 23-कोट (बल्ह) से प्रेम सिंह, वार्ड 24-गोड़ागागल से पंकज शर्मा, वार्ड 25- बेहल से वीरेन्द्र कुमार, नानक चंद, सुरेन्द्र कुमार, विनय गुलेरिया, नरेन्द्र सिंह और राकेश कुमार तथा वार्ड 26-लोअर रिवालसर से पवन कुमार ने नामांकन दाखिल किए।

सरकाघाट में दो नामांकन दर्ज

सरकाघाट, 8 मई। उपमंडल सरकाघाट के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भाम्बला, 29-थौना और 33-नवाही के लिए दूसरे दिन दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी सरकाघाट राजेन्द्र गौतम ने बताया कि वार्ड 28-भाम्बला से मीरा तथा वार्ड 29-थौना से लक्ष्मी ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 27-कोट (गोपालपुर) और 33-नवाही से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

धर्मपुर में दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं

धर्मपुर, 8 मई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिन्द्र पटयाल ने बताया कि उपमंडल धर्मपुर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा और 35-सोहर के लिए दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।

 जोगिंदर नगर: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के दूसरे दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 4 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा से तीन नामांकन तथा लांगणा जिला परिषद वार्ड से एक ने अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि नेरघरवासड़ा से आज कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। इस प्रकार जोगिंदर नगर जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए कुल 10 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन उनके कार्यालय में जिला परिषद के तीन वार्ड सदस्यों के लिए कुल 4 लोगों ने अपने – अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा से तीन नामांकन तथा लांगणा जिला परिषद वार्ड से एक ने अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि नेरघरवासड़ा से आज कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 11 मई को भी प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। जबकि 12 मई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 मई को सायं तीन बजे से पहले इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम वापिस लें सकेंगे तथा इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया जाएगा।

*भड़याड़ा व लांगणा जिला परिषद वार्ड से इन्होने दाखिल किए नामांकन*

जोगिंदर नगर में आज जिला परिषद वार्ड भड़याड़ा वार्ड से अजय कुमार, बलवीर सिंह व शेष राम ने नामांकन दाखिल किया जबकि लांगणा वार्ड से रीमा देवी ने अपना नामांकन भरा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed