कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत व नगर निगम वार्ड से 10-15 कार्यकर्ता दर्शन को जाएंगे श्री राम मंदिर अयोध्या -अनिरुद्ध सिंह

शिमलाः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी की बैठक राजीव भवन शिमला में  राम कृष्ण शांड़िल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य तौर पर क्षेत्र के विद्यायक व मंत्री राणा अनिरुद्ध सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार पंचायतों के विकास हेतु प्रतिबद्ध  है, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र का विकास व ग्रांमवासियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है, जिसका उदाहरण शिमला में कार्निवल फेस्टिवल 2023 है जहां हिमाचल की संस्कृति का अनोखा नजारा देखने को मिला है।  मंत्री  ने ऐलान किया कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत व विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत नगर निगम वार्ड से 10-15 कार्यकर्ता श्री राम मंदिर अयोध्या के दर्शन के लिए जाएंगे।

राणा अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि जिन पंचायतों में पंचायतीराज विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से आबंटित धनराशि खर्च नही की गई है उस को खर्च करवाने हेतु शीघ्र ही समीक्षा बैठक की जाएगी ताकि विकास कार्यों हेतू गति प्रदान हो सके और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंथन करते हुए कार्यकर्ताओं को वूथ स्तर पर, विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सरकार की उपलब्धियां एवं विकास कार्यो को जनता तक पहुचाने के निर्देश दिये। शिमला संसदीय क्षेत्र से हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एकजुटता से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कार्य करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव राज कुमारी सोनी, भूपेन्द्र कंवर, जिला अध्यक्ष शिमला ग्रामीण अतुल शर्मा, चेयरमैन पंचायत समिति चन्द्रकांता, वाइस चेयरमैन बिक्रम ठाकुर, शिमला नगर निगम के पार्षदगण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रीना कुमारी व राजेश कंवर, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बलविन्द्र सिंह बल्लू, पंचायत समिति के सदस्यों, पचायतों के प्रधान व उपप्रधान, एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed