हिमाचल: मुख्यमंत्री राहत कोष और आपदा राहत कोष में अंशदान

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज नादौन में आपदा राहत कोष के लिए सेक्रेटरी सोसायटी, नादौन ने एक लाख रूपए का चैक तथा अन-एम्पलाईड आर्ट टीचर्स एसोसिएशन ने 11 हजार रूपए का चैक भेंट किया।

2) एनआईटी हमीरपुर के पूर्व छात्र और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत विभागों के अधिकारियों ने आज सेरा विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख 20 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

3) मुख्यमंत्री के पैतृक गांव भवडां के निवासियों ने आज सेरा विश्राम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

4) कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और निदेशक मंडल के अन्य सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ 85 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

5) लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल, रक्कड़ के सुरेंद्र मनकोटिया और शिक्षकों ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed