अब एक साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षाएं, 11वीं और 12वीं में पढ़नी होंगी 2 भाषाएं

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने आज घोषणा की कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुसार नया पाठ्यक्रम (एनसीएफ) तैयार है और 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए इसके लिए पाठ्यपुस्तकें विकसित की जाएंगी। वहीं, बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी।

एनसीएफ के मुताबिक बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी और छात्रों को सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाए रखने की अनुमति दी जाएगी। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है ताकि छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त समय और अवसर मिले। इसके बाद छात्र उन विषयों की बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं जिन्हें उन्होंने पूरा कर लिया है और जिनके लिए वे तैयार होते हैं। बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और याद करने के बजाय एचिवमेंट पर फोकस होंगे।

कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को अब से दो भाषाएं पढ़नी होंगी और कम से कम एक भाषा भारतीय भाषा होनी चाहिए। वहीं, ये भाषाएं विषयों की पसंद स्ट्रीम तक सीमित नहीं होगी। इस संबंध में जल्द संबंधित बोर्डों की तरफ से भी निर्देश जारी किया जाएगा। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed