कुल्लू: बंजार में सड़क हादसे में महाराष्ट्र की महिला की मौत

कुल्लू: कुल्लू उपमंडल बंजार के सिधवा में सोमवार को एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में मुंबई की पर्यटक महिला की मौत हो गई। गाड़ी में सवार अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। उसका बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को महाराष्ट्र के मुंबई में रहने वाले जय सुरेश गांधी अपनी गाड़ी में महिला वैभवी उपाध्याय के साथ औट से बंजार की ओर जा रहे थे। सिधवा के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी 50 फीट नीचे जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। वाहन में सवार महिला की मौत हो गई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को निकाला गया और बंजार अस्पताल भेजा गया।

उधर, डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों बंजार घाटी घूमने के लिए आ रहे थे। घटना के संबंध में महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed