राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयन्ती पर दी बधाई

शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भगवान परशुराम की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने अपने शुभकामना सन्देश में कामना की है कि भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होता रहे तथा हमेें चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श सदियों से लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने भगवान परशुराम जयन्ती के पावन अवसर पर सभी के बेहतर स्वास्थ्य, जीवन में ऊर्जा तथा खुशहाली की कामना की है।

उप मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयन्ती पर दी बधाई

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भगवान परशुराम की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।
अपने शुभकामना सन्देश में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मानवता को सत्य एवं कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed