हिमाचल : प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल को दी बधाई

हिमाचल: प्रदेश के गवर्नर बदले गए हैं। अब शिव प्रताप शुक्ला नए राज्यपाल होंगे। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया। देशभर में 13 राज्यपाल बदले गए हैं।

बता दें कि शिव प्रताप शुक्ला मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश (UP) के रहने वाले हैं। उन्होंने ABVP से जुड़ने के बाद छात्र राजनीति शुरू की। साल 1989 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ा।

वह 4 बार 1989, 1991, 1993 और 1996 में विधानसभा सदस्य चुने गए। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे। शिव प्रताप शुक्ला ने 1989 चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस के सुनील शास्त्री को हराकर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। अब उन्हें हिमाचल के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल को बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा में शिव प्रताप शुक्ला के लम्बे अनुभव का प्रदेश व यहां की जनता को लाभ मिलेगा।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी नव-नियुक्त राज्यपाल को बधाई दी है।

 (रिटायर)लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए गए।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया।

सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।

शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए।

गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया।

जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (रिटायर), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed