राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया मुख्य न्यायाधीश की माता के निधन पर शोक व्यक्त

शिमला: राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर की माता अमीना बेगम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमीना बेगम का आज जम्मू कश्मीर के पुलवामा मे निधन हो गया था वे 85 वर्ष की थी।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शोक सतंप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाए व्यक्त की और भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने शोक संदेश में परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *