शिमला: SBI बैंक में तबीयत बिगड़ने पर 78 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

शिमला: शिमला के मॉल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 78 वर्षीय खूब राम के रूप में हुई है, जो जाखू क्षेत्र के रहने वाले थे।

खूब राम, आयु 78 वर्ष, निवासी लुह्नु निवास, जाखू, शिमला, अपने निजी कार्य से SBI, द मॉल शिमला आए हुए थे। बैंक परिसर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई तथा वे बेहोश होकर गिर पड़े। बैंक कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों की सहायता से उन्हें तत्काल उपचार हेतु IGMC शिमला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत अवस्था में लाया गया (Brought Dead) घोषित किया गया।मृत्यु के कारणों का पता लगाने हेतु शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई है। मृतक के संबंध में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत इनक्वेस्ट कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed