अर्की : विधानसभा क्षेत्र के मलोण, कोहू व भयूंखरी पंचायतों में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह ने यहां की जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुंचे। उन्होंने अर्की कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर पार्टी के लिए प्रचार करें। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 87 वर्ष हो गई है तथा अभी भी जवान हूं, अभी और कई चुनाव लड़ा सकता हूं व लड़ भी सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कार्य कर रहा हूं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में इस हलके से ज्यादा से ज्यादा लीड पार्टी प्रत्याशी को दिलाएं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के मलौण परगने का दौरा किया।