दांत

दांतों को सफेद बनाने के लिये अपनाएं ये तरीके…

दांतों का पीलापन आज के समय में एक आम समस्या है। सही ढंग से केयर न करने या प्लांक जमने के कारण दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा, खाने की कुछ चीजों के लगातार उपयोग, बढ़ती उम्र या अधिक दवाइयों का सेवन भी दांतों के पीलेपन के कारण हो सकते हैं। अक्सर आत्मविश्वास न होने के कारण कुछ लोग खुल कर नहीं मुस्कुराते। इसका कारण उनके दांतों का पीलापन होता है। सही ढंग से केयर न करने या प्लाक जमने के कारण दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा, खाने की कुछ चीजों के लगातार उपयोग, बढ़ती उम्र या अधिक दवाइयों का सेवन भी दांतों के पीलेपन का कारण हो सकता है।

दांतहममें से अधिकतर लोग चेहरे की खूबसूरती पर बहुत ध्यान देते हैं , लेकिन समय रहते दांतों की खूबसूरती पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में जब दांत बहुत अधिक पीले या बदरंग हो जाते हैं तो ये काफी भद्दे दिखते हैं। यदि आपके साथ भी यह समस्या है तो दांतों को सफेद बनाने के लिये अपनाएं ये तरीके। फल- स्ट्रॉबेरी, नींबू और संतरा एक तरह के प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट होते हैं। इन फलों में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो मसूड़ों को साफ करके मुँह में बदबू आने से रोकता है। अगर आपको सफेद दांत चाहिए तो अपने दांतो को दिन में दो बार नींबू के रस से मालिश करें। थोड़े से सरसों के तेल और नमक में नींबू के स्लाईस को डुबो कर उससे 3-5 मिनट तक दांतो को साफ करें और उसके बाद दांतो को ब्रश कर लें। रोज़ भोजन के बाद एक हफ्ते तक संतरा खाएं और फिर असर देखें।

तुलसी — तुलसी में दांतों का पीलापन दूर करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। साथ ही, तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं।

नमक — नमक दांतों को साफ करने का सदियों पुराना नुस्खा है। नमक में थोड़ा सा चारकोल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है और दांत चमकने लगते हैं।

संतरे के छिलके — संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें। संतरे में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम के कारण दांत मोती जैसे चमकने लगते हैं।

गाजर — रोज़ाना गाजर खाने से भी दांतों का पीलापन कम हो जाता है । दरअसल भोजन करने के बाद गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं।

नीम — नीम का उपयोग प्राचीनकाल से ही दांत साफ करने के लिए किया जाता रहा है। नीम में दांतों को सफेद बनाने व वैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। यह नेचुरल एंटीबैक्टिीरियल और एंटीसेप्टिक है। रोजाना नीम की दातून से मुंह धोने पर दांतों के रोग नहीं होते हैं।

बेकिंग सोडा — बेकिंग सोडा पीले दांतों को सफेद बनाने का सबसे अच्छा घरेलू तरीका है। ब्रस करने के बाद थोड़ा—सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमी पीली पर्त धीरे—धीरे साफ हो जाती है। बेकिंग सोडा और थोड़ा नमक टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से भी दांत साफ हो जाते हैं। यह एक प्राकार का प्राकृतिक उपाय है जिससे आप अपने दांतो को चमका सकते हैं। बेकिंग सोडा एक तरह का ब्लीच होता है जो दांतो को आसानी के साथ साफ कर सकता है। अपने दांतो को ब्रश, बेकिंग सोड़ा और पानी के साथ 4-5 मिनट तक एक हफ्ते रोज साफ करें। और फिर देखें कि आपके दांत में कितनी चमक आती है। या फिर आप यह भी कर सकते हैं कि स्ट्रोबेरी के गूदे पर थोडा सा बेकिंग सोडा छिडकें और उससे अपने दांतो को साफ करें। पर ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा का रेगुलर यूज़ न करें।

दांतनींबू — नींबू एक ऐसा फल है जो मुंह की लार में वृद्धि करता है। इसलिए यह दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक नींबू का रस निकालकर उसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। इस नुस्खे को अपनाने से दांत सफेद हो जाते हैं और सांसों की दुर्गंध भी दूर हो जाती है।

स्ट्रॉबेरी — स्ट्राबेरी दांतों को चमकदार बनाने का सबसे टेस्टी उपाय है। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मौलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है। स्ट्रॉबेरी को पीस लें। इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं, दांत चमकने लगेंगे।

केला — केला पीस लें, इसके पेस्ट से दांतों की रोज एक मिनट तक मसाज करें। उसके बाद दांतों को ब्रश करें। रोजाना ये उपाय करने से धीरे—धीरे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा।

विनेगर — एक चम्मच जैतून के तेल में एप्पल विनेगर मिला लें। इस मिश्रण में अपना टूथब्रश डुबाएं और दांतों पर हल्के—हल्के घुमाएं। ये प्रक्रिया तब तक दोहराएं, जब तक मिश्रण खत्म न हो जाएं। इस नुस्खे को अपनाने से दांतों का पीलापन मिट जाता है। साथ ही, सांसों की दुर्गंध की समस्या भी नहीं रहती है।

मुंह धुलें- हर भोजन के बाद अपने मुंह को धुलना न भूलें। आप चाहें तो खाने के बाद अजवाइन खाएं इससे आपके मसूड़े मजबूत होने के साथ साथ मुंह की बदबू भी दूर होगी। अपने मुंह को गरम पानी से दिन भर में दो बार धोएं और कोशिष करें कि कोई भी कैफीन उत्पाद न प्रयोग करें क्योंकि यह दांतो में चिपक कर दांत पीले कर देता है।

तुलसी -तुलसी में दांतों का पीलापन दूर करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। साथ ही, तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं। नमक से दांत साफ करने का नुस्खा बहुत पुराना है। नमक में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है और दांत चमकने लगते हैं।

जैतून -एक चम्मच जैतून के तेल में एप्पल विनेगर मिला लें। इस मिश्रण में अपना टूथब्रश डुबाए और दांतों पर हल्के-हल्के घुमाएं। ये प्रक्रिया तब तक दोहराएं, जब तक मिश्रण खत्म न हो जाएं। इस नुस्खे को अपनाने से दांतों का पीलापन मिट जाता है। साथ ही, सांसों की दुर्गंध की समस्या भी नहीं रहती है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *