बिहार चुनावों में भाजपा गठबंधन को मिली हार, लोगों के स्वाभिमान की जीत: विक्रमादित्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने बिहार चुनावों में भाजपा गठबंधन को मिली करारी हार पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे लोगों के स्वाभिमान की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती असहष्णिुता और महंगाई से ग्रस्त लोगों ने भाजपा के चरित्र का उन्हें आईना दिखा दिया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गया है। भाजपा ने जिस प्रकार देश की राजनीति शुरू की है, उससे उसे मुंह की खानी पड़ी है। भाजपा की तानाशाही का देश में जल्द ही अंत हो जाएगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार चुनाव परिणाम ने देश में भाजपा की राजनीति की दशा और दिशा तय कर दी है। मात्र एक वर्ष में ही पहले दिल्ली और अब बिहार में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि आगे होने वाले अन्य राज्यों के चुनावों में भी इसे मुंह की खानी पड़ेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव परिणामों को लेकर प्रदेश भाजपा नेता भी उत्साहित थे, पर अब परिणामों के बाद उन्हें इसका कड़ा सन्देश गया है कि झूठ की राजनीति का अंत जल्द व ऐसे ही होता है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *