मनाली : रोहतांग दर्रे की बहाली बीआरओ 20 फरवरी से करेगा शुरू

हिमाचल: 15 नवंबर को 6 जिलों में येलो अलर्ट, रोहतांग में भारी बर्फबारी

शिमला/ कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 नवंबर को 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 16 नवंबर तक मौसम खराब रहेगा। 17 से 20 नवंबर तक मौसम साफ होगा।

रोहतांग दर्रा में आज दोपहर बाद से भारी बर्फबारी शुरू हो गयी है। जानकारी अनुसार बर्फीली हवाएं  चलने से लाहौल की तरफ से भेजे गए कई वाहन फंस गए हैं। वहीं खराब  मौसम को देखते हुए मनाली की तरफ से वाहन गुलाबा में रोके गए और दोपहर बाद मनाली वापस भेज दिए गए। रोहतांग, कुंजुम और बारालाचा दर्रा समेत कोकसर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *