करसोग: मंडी जिले के करसोग में एक कार 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक वीरवार को जिला शिमला से चार लोग बारात के साथ गनो गांव जा रहे थे। यहां सैंज बगड़ा के अनोग के समीप ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और गाड़ी में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल है।
जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया, वहीं एक घायल का उपचार सिविल अस्पताल करसोग में चल रहा है। मृतकों की पहचान व्यक्ति 55 वर्षीय रोशन लाल पुत्र नन्दलाल गांव बड़ौता के रुप में हुई। वहीं घायलों की पहचान लोकचन्द पुत्र दीवान चंद आरओ बाग, सुमित पुत्र डोलाराम आरओ बाग और पवन कुमार पुत्र देवीराम आरओ बाग के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।