लोकसभा में मिलीं हार के बाद प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल बोलीं : हिमाचल कांग्रेस में की जाएगी मेजर सर्जरी..

शिमला: लोकसभा में मिलीं हार के बाद कांग्रेस के बीच आत्ममंथन जारी है। वहीं हिमाचल में लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला राजीव भवन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि देश भर में कांग्रेस हार पर मंथन कर रही है। पाटिल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप नतीज़े नही आए है। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस बूथ लेवल पर काम नही कर पाई इस वजह से पार्टी हारी। हिमाचल कांग्रेस में मेजर सर्जरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी राहुल गांधी ने ली है। हिमाचल में भी सब बड़े नेताओं ने हार की जिम्मेदारी ली है और आलाकमान को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा की लड़ाई लड़ती रहेगी। कांग्रेस अपने हार की समीक्षा कर रही है। इसके लिए कांग्रेस द्वारा बूथ स्तर पर पहुंचकर अपनी हार के कारणों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कांग्रेस के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर उनसे हार के कारणों पर विचार लिए है। उन पर एक रिपोर्ट तैयार कर आलाकमान को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इंदिरा गांधी व सोनिया गांधी के वक़्त कांग्रेस इस तरह के हालातों का सामना कर चुकी है। कांग्रेस इससे उभर कर बाहर निकलेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *