सोलन के पुलिस मैदान में कल राहुल गांधी करेंगे जनसभा, तैयारियां पूरी

सोलन के पुलिस मैदान में कल राहुल गांधी करेंगे जनसभा, तैयारियां पूरी

सोलन: शिमला संसदीय सीट के तहत सोलन में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई अन्य नेता हैं। पुलिस मैदान सोलन में राहुल गांधी की सुबह 11 बजे जनसभा होगी। रैली सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने पुलिस मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। शहर में सुरक्षा के मध्यनजर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

 

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *