भाजपा सरकार विकास पर विश्वास रखती है, क्षेत्रवाद की राजनीति में नहीं: जयराम

कांगड़ा चम्बा वीरों की भूमि, नरेंद्र मोदी सरकार ने सैनिकों के कल्याण के लिए किए अनेक कार्य : जयराम

कांगड़ा: इस बार कांगड़ा से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इंकार किया, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी हार सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित नगरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पालमपुर मंडल द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा ही नहीं, इस बार भी भाजपा चारों सीटों अपनी जीत दर्ज करेगी। उन्हांने कहा कि राज्य का मतदाता प्रदेश भाजपा सरकार के कार्य से संतुष्ट है तथा वे नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पूरी तरह बिखर चुकी है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए वे बे-बुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हांने कहा कि प्रदेशवासी जानते हैं कि भाजपा सरकार विकास पर विश्वास रखती है, क्षेत्रवाद की राजनीति में नहीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वीर भूमि है और नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में जन कल्याण तथा देश को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए 75 संकल्प लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में नए भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशन कपूर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 20 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *