बलदेव भण्डारी ने विपणन बोर्ड का संभाला पदभार, मुख्यमंत्री का जताया आभार

  • किसानों का विकास तो ही देश का होगा सम्पूर्ण विकास : मुख्यमंत्री
  • किसानों को अधिक दाम मिले और सब सुविधा मिले उसके लिए किए जाएंगे निरंतर प्रयास :बलदेव भण्डारी

शिमला: राज्य सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुणा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए अनेक नई पहल की गई हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आए एक प्रतिनिधिमण्डल को संबोधित करते हुए कही। प्रतिनिधिमण्डल बलदेव भण्डारी को हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने आज यहां आया था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बलदेव भंडारी किसान है और खुद खेती का काम करते है एसे वयक्ति को जिमेवारी देना बड़ा कदम जो व्यक्ति कार्य स्वयं करता है उसे किसानों की समस्याओं का पता होता है इसलिए सरकार और संगठन ने बलदेव का चयन किया। सिरमौर ज़िला पूर्व में भाजपा की दृष्टि से कमज़ोर मन जाता था अपितु आज सिरमौर भाजपा के सबसे मजबूत ज़िलों में से एक मन जाता है । उन्होंने कहा कि बलदेव भंडारी की नियुक्ति से सिरमौर के विभिन नेताओं और जन प्रतिनिधियों को भी बल मिलेगा। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का सपना है को 2022 तक किसानों की आय दुगनी हो इसी लक्ष्य को प्रयत्न करने का प्रयास करेगी सरकार, हिमाचल प्रदेश के किसानों का भी विशेष रूप से ध्यान रख रही है हमारी सरकार। केंद्र सरकार ने किसान के लिए MSP में डेढ़ गुना बढ़ौतरी की है यह एक एतिहासिक निर्णय है । उन्होंने कहा किसानों का होगा विकास तो ही देश का होगा सम्पूर्ण विकास।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य में कृषि विपणन नेटवर्क को सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए कृषि उद्देश्यों के लिए टै्रक्टर के पंजीकरण के लिए कम से कम एक हैक्टेयर भूमि की शर्त को 2.5 बीघा किया है। उन्होंने कहा कि यदि टै्रक्टर के मालिक के पास कृषि भूमि नहीं है, वह अपने माता/पिता के नाम भूमि के संबंध में हलफनाम प्रस्तुत कर सकता है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, इसलिए राज्य के समग्र विकास के लिए इन क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब केन्द्र सरकार ने अनाज के समर्थन मूल्य में लगभग डेढ़ गुणा बढ़ौतरी की है।

कृषि मंत्री डा. राम लाल मारकण्डा ने कहा कि राज्य के किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार उनके कल्याण के लिए कृतसंकल्प है।

पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने बलदेव भण्डारी को हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने उन्हें बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह किसान समुदाय के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश व एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे, उत्पादक से उपभोक्ता के बीच प्रदेश में एक बड़ी खाई है यह जो अंतर है इसके कारण जो मूल्य किसानों को उसके उत्पादन का मिलता है व बहुत कम है और जो उपभोक्ता को मिलता है वो ज़्यादा है इस अंतर को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। किसानों को अधिक से अधिक दाम मिले और किसानों को सब सुविधा मिले उसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *