ऊना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना की कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया है। हजारी लाल धीमान अध्यक्ष होंगे,जबकि जसपाल सिंह, सोमनाथ ठाकुर, नरेंद्र सैनी, विवेक ठाकुर,राजेश पुरी,मनदीप राठौर, नीलम भारद्वाज उपाध्यक्ष होंगे। इसी तरह रजनीश कुमार, पंकज वशिष्ठ,अशोक सैनी महासचिव होंगे,जबकि राजिंद्र प्रिंस कोषाध्यक्ष होंगे। हरमेष बसरन, अर्जुन राणा, राम कुमार, रनजोध सिंह, शिव सहोरे, रवि कुमार, कृष्णा देवी, उर्मिला सचिव होंगी।
कार्यकारिणी सदस्यों में नरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, अजय शर्मा, विकास शर्मा, परमिंदर संधू, राकेश ठाकुर, दर्शन, योग सिंह खटकर, देश राज, रामपाल चौधरी,सोहन लाल, विजय राजपूत,मनीष वषिष्ठ, सिकंदर, तीरथ राम,अचछर पाल,जीवन शर्मा, राम गोपाल सैनी, सुरजीत सैनी, छानन सिंह, प्रेम सिंह चौधरी, मोहन लाल को जगह दी गई है।