बिलासपुर के भडोली कलां में निजी बस पलटी, 15 घायल 3 की हालत गंभीर

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के भडोली कलां के पास एक निजी बस के सड़क से पलटने का समाचार है। जानकारी अनुसार बस के पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में करीब 15 लोग सवार थे। बाकि यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को108 एंबुलेंस  के माध्यम से सीएचसी झंडूता में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस झंडूता से धनिपखर जा रही थी और भडोली के पास पलट गई। घायलों में यात्री प्रेम चंद(68) को सिर और गर्दन में चोटें आई हैं।

जबकि  देशराज(31) को हाथ और  महिला यात्री कमला देवी(58) को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *