हिमाचल: प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 19 अगस्त, 20 व 21 अगस्त, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि 19 अगस्त को प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक तथा सांय 05.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक खुन्डीधार, विपुल गैस एजेंसी, शिव विहार, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अप्पर सूर्य विहार, बसुन्धरा कॉलोनी, शामती, ओडना काली माता मंदिर, क्वागरी, चिल्ली, बागर, बडलियाना, बदखोर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक साईं मंदिर, नेगी कॉलोनी, शामती मार्केट एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 20 अगस्तको प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक तथा सांय 05.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक बसुन्धरा कॉलोनी, शामती, ओडना, क्वागरी, चिल्ला, बागर, बडलियाना, बदखोल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक काली माता मंदिर, टेलीफोन एक्सचेज शामती, अप्पर शामती एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 21 अगस्त, को प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक तथा सांय 05.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विपुल गैस एजेंसी, साईं मंदिर, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अप्पर सूर्य विहार एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक खुन्डीधार, शिव विहार, साईटिस्ट कॉलोनी, एच.डी.एफ.सी. बैंक एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।