सुखविन्दर सिंह भारतीय हॉकी की हिमाचल इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त : स्टोक्स

सुखविन्दर सिंह भारतीय हॉकी की हिमाचल इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त : स्टोक्स

शिमला : सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, जो हॉकी इण्डिया की मुख्य संरक्षक भी है, ने आज यहां बताया कि ठाकुर सुखविन्दर सिंह को भारतीय हॉकी की हिमाचल इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविन्दर सिंह कोचिंग शिविरों, खिलाडियों के लिए प्रशिक्षण, राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाडियों का चयन, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उन्हें पर्याप्त अवसर प्रदान करवाना जैसी हॉकी से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह युवा खिलाड़ियों की पहचान तथा उनका इस खेल में पोषण करने की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि ठाकुर भारतीय हॉकी में अन्तर कालेज एवं राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *