अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कमान अभिषेक और अंकित के हाथों में
अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कमान अभिषेक और अंकित के हाथों में
शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई की नव कार्यकारिणी का आज गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस गठन का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में छात्र हितों की रक्षा करना, विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा राष्ट्रवादी विचारधारा एवं छात्र शक्ति को और अधिक मजबूत करना है।
नव कार्यकारिणी के गठन में अभिषेक शर्मा को इकाई अध्यक्ष एवं अंकित चंदेल को इकाई मंत्री के दायित्व के लिए चुना गया। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया चुनाव अधिकारी आकाश नेगी की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर की उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं संबोधन से उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों, विचारधारा और आगामी कार्ययोजनाओं के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त हुई।
इस नवगठित कार्यकारिणी में कुल 80 कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रमुख पदाधिकारी इकाई उपाध्यक्ष के दायित्व के लिए खुशी शर्मा , कोमल राव , भवानी ठाकुर, विक्सित राठौर , विकास शर्मा एवं प्रियांशु राणा को चुना गया। वहीं इकाई सह-सचिव के दायित्व के लिए दिव्यांशु कश्यप , मोहित गुप्ता , रिया , रवीना राणा एवं रीना नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विभिन्न आयामों एवं विभागों के दायित्व छात्रा प्रमुख: कोमल राव
छात्र सह-प्रमुख: जया शर्मा
सोशल मीडिया प्रमुख: प्रियांशु राणा
सोशल मीडिया सह-प्रमुख: अखिल
प्रिंट मीडिया प्रमुख: आदित्य अत्री
प्रिंट मीडिया सह-प्रमुख: निष्ठा शर्मा
SFD कन्वीनर: विपुल
SFD को-कन्वीनर: हिमानी ठाकुर
SFS कन्वीनर: संजना
SFS को-कन्वीनर: राधिका ठाकुर
RKM कन्वीनर: तनुवर्धन
RKM को-कन्वीनर: इशिता बिष्ट
खेलो भारत कन्वीनर: सूरज संख्यान
खेलो भारत को-कन्वीनर: तन्वी जी एवं सुरयांश
स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल कन्वीनर: चिराग
स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल को-कन्वीनर: दक्षेश जी एवं सत्विक
छात्रावास एवं परिसर संबंधी दायित्व छात्रावास घोष प्रमुख: यशवंत
छात्रावास घोष सह-प्रमुख: रुद्र
डे स्कॉलर प्रमुख: कृष
डे स्कॉलर सह-प्रमुख: स्वीटी शर्मा
गर्ल्स हॉस्टल प्रमुख: रिया
गर्ल्स हॉस्टल सह-प्रमुख: शिवांगी
बॉयज हॉस्टल प्रमुख: संजू दत्त
बॉयज हॉस्टल सह-प्रमुख: हिमेश जी एवं गोविंदा
जनजातीय कार्य प्रमुख: अकांक्षा
जनजातीय कार्य सह-प्रमुख: सुनीति
फैकल्टी एवं विभागीय दायित्व मैनेजमेंट फैकल्टी प्रमुख: रवीना राणा
मैनेजमेंट फैकल्टी सह-प्रमुख: निष्ठा जी एवं आकाश
लॉ फैकल्टी प्रमुख: विवांशु कश्यप
लॉ फैकल्टी सह-प्रमुख: ऋजु ठाकुर
आर्ट्स फैकल्टी फेज-1 प्रमुख: भवानी ठाकुर
आर्ट्स फैकल्टी फेज-1 सह-प्रमुख: स्वीटी जी एवं हैरी
आर्ट्स फैकल्टी फेज-2 प्रमुख: विकास शर्मा
आर्ट्स फैकल्टी फेज-2 सह-प्रमुख: संजना
साइंस फैकल्टी फेज-1 प्रमुख: खुशी शर्मा
साइंस फैकल्टी फेज-1 सह-प्रमुख: चिराग
साइंस फैकल्टी फेज-2 प्रमुख: सूरज
साइंस फैकल्टी फेज-2 सह-प्रमुख: ऋषिका
मैनेजमेंट फैकल्टी प्रमुख: यश ठाकुर
मैनेजमेंट फैकल्टी सह-प्रमुख: मोहित गुप्ता
आई शेड्यूल प्रमुख: मन्नत वर्धन
आई शेड्यूल सह-प्रमुख: कामाक्षी
कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य: अक्षय ठाकुर जी, अमन दीती , अंकुश वर्मा , ईशा शर्मा एवं स्मृति शर्मा ।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर जी कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करने वाला एक व्यापक छात्र आंदोलन है। विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक संस्कार विकसित करना है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे विश्वविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवनिर्वाचित इकाई अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं इकाई मंत्री अंकित चंदेल ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई आगामी समय में छात्र हित, राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।