भाजपा ज्ञानेश कुमार के चुनावी काले कारनामों से लोगों का ध्यान बांटने का असफल प्रयास कर रही है – विनय कुमार
भाजपा ज्ञानेश कुमार के चुनावी काले कारनामों से लोगों का ध्यान बांटने का असफल प्रयास कर रही है – विनय कुमार
शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जितना मर्जी बचाव कर लें एसआईआर के नाम पर भाजपा के लिये वोट चोरी के अपराध से उन्हें कोई नहीं बचा सकती। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के साथ देश वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा हो गया है। अब देश का माहौल भाजपा के खिलाफ होता जा रहा है। विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा ज्ञानेश कुमार के चुनावी काले कारनामों से लोगों का ध्यान बांटने का असफल प्रयास कर रही है। देश के 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से काटने का पूरा सच अब उजागर हो चुका है। इसका सच अब छुपाया नहीं जा सकता। विनय कुमार ने कहा कि भाजपा की मिलीभगत से ज्ञानेश कुमार ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को दाव पर लगा दिया है। वर्तमान में चुनाव आयोग की निष्पक्षता तार तार हो गई है। देश मे पहली बार चुनाव आयोग के खिलाफ जनमत खड़ा हो गया है। अब देश मे ईवीएम की जगह वेल्ट पेपर से चुनाव करवाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। विनय कुमार ने कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक भारत देश की चुनाव प्रक्रिया आज सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस पद पर बैठने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना जन आंदोलन तब तक जारी रखेगी,जबतक वह इस पद से नही हट जाते। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिये सभी को एकजुटता के साथ आगे आना होगा।