शिमला: चोरी मामले में कृष्णानगर से 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार…
शिमला: चोरी मामले में कृष्णानगर से 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार…
शिमला: शिमला पुलिस ने चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी निखिल हंस (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्णानगर, शिमला का निवासी है। उसे 3 अगस्त 2026 को ACJM-1 शिमला की अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस ने 8 अक्टूबर को उसे कृष्णानगर स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। मामला थाना पूर्व शिमला में दर्ज मुकदमा नंबर 83/2023, दिनांक 19 अगस्त 2023 का है, जिसमें IPC की धारा 457, 380 और 34 के तहत कार्रवाई की गई थी। शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।