बिलासपुर: विद्युत उपमंडल-द्वितीय बिलासपुर के सहायक अभियंता ई. रविन्द्र चौधरी ने बताया कि विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा पेड़ों की कांट-छांट के कार्य के चलते 8 अक्तूबर, 2026 को चंगर अनुभाग के अंतर्गत धौलरा व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।
उन्होंने कहा कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।