पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला: शोघी में बस में 12 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

शिमला: शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला की टीम ने चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी के संबंध में कार्रवाई की है। पुलिस को 6 अक्तूबर को सूचना प्राप्त हुई कि सोलन से शिमला की ओर आ रही एक बस में रमन हिमालवी पुत्र बालक राम, आयु 35 वर्ष, तहसील ठियोग, जिला शिमला  चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बस को शोघी पुलिस चौकी के समीप रोककर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल लगभग 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed