पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला: शोघी में बस की सीट के नीचे मिला चिट्टा, युवक गिरफ्तार

शिमला: शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष सैल शिमला की टीम ने एक व्यक्ति से लगभग 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पिछले कल (बुधवार) 23 सितंबर को विशेष सैल शिमला की टीम शोघी के पास गश्त पर थी। विश्वसनीय सूचना के आधार पर शोघी में एक बस को रोककर नियमानुसार चैकिंग एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीट के नीचे से एक पारदर्शी पाउच तथा काली पॉलिथीन की गांठ बरामद हुई, जिसमें लगभग 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा पाया गया। मौके पर सुनील कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी जिला हमीरपुर, आयु 29 वर्ष की संलिप्तता पाई गई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 195/2026, अधीनधारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे  न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed