शिमला: HPU में ABVP और SFI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
शिमला: HPU में ABVP और SFI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
हिमाचल: प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार को एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प के दौरान कई छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया गया। पुलिस दवारा दी मिली जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल में पूर्व की घटना को लेकर ABVP एवं SFI से जुड़े छात्र-छात्राओं के बीच बहसबाजी के बाद आपसी झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना बालूगंज पुलिस, QRT तथा विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को बढ़ने से रोकने के लिए प्रभावी पुलिस कार्रवाई अमल में लाई गई।
झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था भंग करने तथा स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुल 05 छात्रों को निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।