मण्डी: नागरिक चिकित्सालय करसोग में निर्माण कार्यों का एसडीएम ने लिया जायजा

अस्पताल परिसर को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में दिए दिशा निर्देश

करसोग: नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने तथा निर्माण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एसडीएम करसोग अलीशा चौहान ने चिकित्सालय का दौरा कर अस्पताल में उपलब्ध विभिन सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अजय राज गुप्ता भी उपस्थित रहे।
इस दौरान एसडीएम ने अस्पताल परिसर में चल रहे तथा प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया और विकास कार्यों की प्रगति, आवश्यकताओं की समीक्षा की।
एसडीएम अलीशा चौहान ने अस्पताल में उपचाराधीन गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चे का कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एसडीएम ने अस्पताल परिसर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने मुख्य सड़क मार्ग से अस्पताल परिसर तक बिना किसी रुकावट के एंबुलेंस की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक एंबुलेंस मार्ग की व्यवस्था करने की संभावनाओं को तलाशने के लोक निर्माण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों को शीघ्र अति शीघ्र बिना किसी रुकावट के उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने एसडीएम को नागरिक चिकित्सालय में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं तथा वर्तमान में चल रहे व प्रस्तावित निर्माण कार्यों और विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन एवं विभिन्न विभागों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने एसडीएम तथा सभी संबंधित विभागों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त्त किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed