मण्डी/पधर: 29 सितंबर को हरडगलू मेला मैदान में होगी वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट
मण्डी/पधर: 29 सितंबर को हरडगलू मेला मैदान में होगी वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट
मण्डी/पधर: उपमंडल पधर में वाहनों की पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट के लिए 29 सितंबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि को वाहनों की पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट हरडगलू मेला मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट तथा वाहनों की पासिंग के लिए फीस एवं टैक्स जमा करवाने की केवल ऑनलाइन रसीद ही मान्य होगी। सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं आवेदकों को निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रातः 11:00 बजे हरडगलू मेला मैदान में पहुंचना होगा।
एसडीएम ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना स्लॉट बुकिंग के किसी भी आवेदक का ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से निर्धारित तिथि से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने तथा स्लॉट बुक करवाने की अपील की है।