सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सरकाघाट: उपमंडल सरकाघाट में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने बुधवार को विभिन्न निजी स्कूलों की बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बसों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार चालान किए।
निरीक्षण के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, प्राथमिक उपचार किट, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, फिटनेस प्रमाण-पत्र सहित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा बसों के नियमित रखरखाव, चालकों एवं परिचालकों के आचरण तथा बच्चों के सुरक्षित चढ़ने-उतरने की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।












