धर्मशाला: गणेश उत्सव पर गणेश प्रतिमा विसर्जन 14 सितंबर को जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों में किया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओ की सुविधा, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी उपमंडलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की पर्याप्त व्यवस्था, यातायात का सुचारू संचालन बनाए रखने, विसर्जन स्थल की वैरिकेडिंग, आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु सुरक्षा बल, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय तथा पर्यावरण व जल स्त्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।